अजय देवगन के करियर की 13वीं 100 करोड़ी फिल्म बनी दृश्यम 2, पहले हफ्ते की कमाई में भूल भुलैया 2 को पछाड़ा

By: Pinki Fri, 25 Nov 2022 10:55:54

अजय देवगन के करियर की 13वीं 100 करोड़ी फिल्म बनी दृश्यम 2, पहले हफ्ते की कमाई में भूल भुलैया 2 को पछाड़ा

अजय देवगन स्टारर फिल्म दृश्यम 2 ने इस साल की सुपरहिट फिल्म भूल भुलैया 2 को पछाड़ दिया है। कार्तिक आर्यन की फिल्म ने पहले हफ्ते में 92.05 करोड़ ही कमाए थे। वहीं दृश्यम 2 ने पहले हफ्ते में 100 करोड़ ही पार कर लिया। इसके साथ ही दृश्यम 2 इस साल (2022) सेंचुरी मारने वाली 5वीं हिंदी फिल्म बन गई है। इतना ही नहीं दृश्यम 2, अजय देवगन के करियर की 100 करोड़ में शामिल होने वाली 13वीं फिल्म बन गई है।

अजय देवगन की मूवी ने रिलीज के पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखी। फिल्म ने पहले दिन यानी शुक्रवार को 15.38 करोड़, शनिवार को 21.59 करोड़, रविवार को 27.17 करोड़, सोमवार 11.87 करोड़, मंगलवार को 10.48 करोड़, बुधवार को 9.55 करोड़ कमाए। शुरुआती रुझानों के मुताबिक दृश्यम 2 ने गुरुवार को 8.70 करोड़ कमाए हैं। भारत में फिल्म ने 7 दिनों में 104.74 करोड़ का कारोबार कर लिया है।

ये भी पढ़े :

# 100 करोड़ के पार हुआ दृश्यम 2 का कलेक्शन, अब 'भेड़िया' से होगी असली टक्कर

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए बॉलीवुड, टीवी और मनोरंजन से जुड़ी News in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com